Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर।  नगर पंचायत गढ़ीनेगी के चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) नितिन सिंह भदौरिया ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्याशी 27 मई और 29 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
31 मई को उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे,
 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर में संपन्न होगी।
 मतगणना नवीन फल मंडी समिति परिसर काशीपुर में कराई जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!