Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाजपुर क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल एलआईयू इंस्पेक्टर रिजवान खान तथा एस आई मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में समाज से जुड़ी कमियों, अपराधों और सामाजिक बुराइयों को उजागर करने तथा उन्हें रोकने में मीडिया और पुलिस की संयुक्त भूमिका पर चर्चा की गई।
सीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पुलिस और पत्रकारों को एक टीम की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएं। बैठक में गदरपुर प्रेस क्लब से जयकिशन अरोरा, अमरजीत सिंह, सुरजीत बत्रा, सतीश बत्रा, जसपाल डोगरा, सुरेंद्र चावला, मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल, उमर अली, विपुल प्रजापति नितिन छाबड़ा महेंद्र पाल देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!