Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कनाडा में फंसा करणवीर अजय भट्ट व गुंजन सुखीजा के प्रयासों से लौट आया घर

गदरपुर। वर्ष 2018 में बाजपुर से करणवीर सिंह संधू अपनी पढ़ाई हेतु कनाडा गया था, परंतु वहां अस्वस्थ होने के कारण दर-दर भटकने को मजबूर थे और उनके सारे दस्तावेज भी खो गए थे और पिछले लगभग 1 साल से परिवार से करणवीर संपर्क भी नहीं कर पाया था लगभग एक महीना पूर्व परिवार द्वारा बीजेपी जिलाधक्ष गुंजन सुखीजा से संपर्क करने के बाद गुंजन सुखीजा द्वारा सांसद Ajay Bhatt  से बात की गई और उसके पश्चात Narendra Modi सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी और करणवीर सरकार के खर्चे पर वापस अपने परिवार के पास लौट आया है। जिससे परिवार के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

कनाडा में फंसा करणवीर अजय भट्ट व गुंजन सुखीजा के प्रयासों से लौट आया घर

    करणवीर के अपने परिजनों से मुलाकात हुई तभी उनके निवास पर बीजेपी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं परिवारजन और सिख समाज के लोगों द्वारा माननीय अजय भट्ट जी का आभार प्रकट किया।

कनाडा में फंसा करणवीर अजय भट्ट व गुंजन सुखीजा के प्रयासों से लौट आया घर

   इस मौके पर सांसद अजय भट्ट जी द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से परिवारजनों से बात भी की गई।

कनाडा में फंसा करणवीर अजय भट्ट व गुंजन सुखीजा के प्रयासों से लौट आया घर

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।