Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज (संवाद सूत्र)। एनडीआरएफ की 15 बटालियन अंतर जोन हाफ आयरन मैन प्रतियोगिता के पहले दिन सोलो का आयोजन हुआ। इसमें तुहीन मेहतो ने प्रथम व फिरोज लाकड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    सोमवार को बौर जलाशय में एनडीआरएफ 15 वीं वाहिनी की अंतर जोन आयरन मैन प्रतियोगिता का शुभारंभ अनिल कुमार, द्वितीय कमान ने किया। कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में 24 जवानों ने हिस्सा लिया। प्रथम दिन एक किमी तैराकी, 45 किमी साइकिलिंग व 10 किमी दौड़ को तुहीन मेहतो ने दो घंटे 47 मिनट में पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि फिरोज लाकड़ा ने दो घंटे, 47 मिनट पांच सेकेंड में प्रतियोगिता पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 इस दौरान शैलेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, मनोज जोशी, सुभांशु जोशी, सुशील कुमार, आनंद सिंह डिगारी, भास्कर, अमित आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement