Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।
रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाज़ी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और “भारत माता की जय” व “टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारे लगाए।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे से भारत ने फिर से विश्व कप जीतकर करोड़ों देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने टीम इंडिया की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!