Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गुजरात। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अर्धशतक लगाया. सैमसन टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 89 रनों की पारी खेली. बता दें कि यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत टी20 वर्ल्ड कप में तीन मौकों पर 250 या उससे ज्यादा स्कोर करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है।

दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश भारत

दुनिया में अब तक सिर्फ 5 बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने एक पारी में 250 या उससे बड़ा स्कोर बनाया हो. इन 5 में से तीन मौकों पर टीम इंडिया ने ऐसा किया है. भारत दुनिया का ऐसा पहला देश है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के किसी मैच में तीन अलग-अलग मौकों पर 250+ स्कोर बनाया है. टीम इंडिया की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय टीम ने एक ही वर्ल्ड कप में तीन बार 250 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है.

टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े टोटल

260 रन – श्रीलंका (बनाम केन्या)

256 रन – भारत (बनाम जिम्बाब्वे)

255 रन – भारत (बनाम न्यूजीलैंड)

254 रन – वेस्टइंडीज (बनाम जिम्बाब्वे)

253 रन – भारत (बनाम इंग्लैंड)

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल

भारत ने फाइनल में 255 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 176 रन था, जो टीम इंडिया ने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने ही बनाया था. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बना डाले हैं.


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!