Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रीठा साहिब मंडल की मासिक बैठक में गरजे प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, संगठन मजबूती पर दिया जोर

गदरपुर खबर चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के रीठा साहिब मंडल की मासिक बैठक का आयोजन जिला चम्पावत में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की नीतियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया की प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता संगठित हैं

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement