Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर नगर कीर्तन में गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन, जगह-जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

संपादक सुरेंद्र कुमार चावला और राजू 9917322413

गदरपुर। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा बड़े कनकटा से शुरु होकर रजपुरा नं. 1, मजराशीला, सकैनिया रोड से मेन मार्केट होते हुए गुरुद्वारा सिंघ सभा गदरपुर पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। गदरपुर गुरुद्वारा सिंघ सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ग्रोवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत एवं प्रसाद वितरण गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये और जमकर आतिशबाजी की गयीं। नगर एवं मार्ग को तोरण द्वार से सजाया गया। नगर कीर्तन में सबसे से आगे घोड़े की सवारी, उसके पीछे बैण्ड मधुर धार्मिक धुन बजाता चल रहा था। इसके बाद स्कूली बच्चें अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। पंच प्यारे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन में हेमकुण्ड साहिब, पाकिस्तान स्थित करतापुर कोरीडोर एवं डेरा बाबा नानक की झांकी जो आकर्षण का केन्द्र रही।, झांकी में श्री गुरुगोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित पंजाबी संस्कृति से ओत प्रोत सुन्दर-सुन्दर झांकी चल रही थी। इन्हें देखने के लिए शुद्धालुओं की भीड़ लग गयी। जिसने भी देख उसने इसकी प्रशंसा की। नगर कीर्तन में हरमंदिर साहिब सिख फलवारी
गदरपुर नगर कीर्तन में गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन, जगह-जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण
गुरुग्रंथ साहिब पालिकी के आगे श्रद्वालु महिलायें झाडू लगाकर चल रही थी और पुष्षों की वर्षा भी की जा रही थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टी अपना कौशल दिखा रही थी। नगर कीर्तन में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारे को रोशनी से सजाया गया। इस मौके पर बाबा दर्शन सिंह, हरि सिंह, नैब सिंह धालीवाल,महेन्द्र सिंह एशपुजानी, परमजीत सिंह संधू, अवतार सिंह, सीटू ग्रोवर, देवन्द्र पाल सिंह, नरेश हुड़िया साधा सिंह, भाई राजेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह,सतीश मुंजाल, गुंजन सुखीजा, सुभाष बेहड़ , राजीव ग्रोवर,  दीपक बेहड़, अनिल गाबा,अनिल मुरादिया, गुरविंदर सिंह शम्मी बत्रा सहित काफी संख्या में लोग शामिलरहे। वही नगर कीर्तन पर सीओ विभव सैनी एवं
गदरपुर नगर कीर्तन में गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन, जगह-जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण
थानाध्यक्ष जसवीर चौहान, एसआई बसंत कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये।
Advertisement
Advertisement