Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर गूलरभोज। यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गूलरभोज स्थित पवित्र शिव मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा के मार्गदर्शन में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कर महादेव से मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों को ईश्वर से और अधिक शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुग सहित अनेक सम्मानित सभासदगण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!