Spread the love

धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर जनता और जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर खटीमा, 04 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने धामी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!