Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर हंस फाउंडेशन टीम द्वारा बच्चों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित

(रिपोर्ट – सागर धमीजा)

(जे जे कुमार हंस फाउंडेशन टीम)

गदरपुर। द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की उपलक्ष्य में जनकल्याण एवं बाल विकास संस्थान मे जा कर बच्चों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कराए गए, जिसमें बच्चों से जे . जे. कुमार जी द्वारा वार्ता की गई।

   बच्चों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई जैसे- गुब्बारा फुलाने की/ बाल को बॉक्स में फेंकने की/ चित्रकला आदि। इसी प्रकार से अन्य क्रियाकलाप भी बच्चों के साथ किया गया । जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनकल्याण एवं बाल विकास संस्थान द्वारा संचालित स्टार्ट इंस्टीट्यूट रूद्रपुर संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया। संस्थान की हेड श्रीमती शकुंतला मेहता भी उपस्थित रहे।

    यह कार्यक्रम द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट के सौजन्य से कराया जा सका।

    जिसमें द हंस फाउंडेशन की टीम के सदस्य सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जे. जे. कुमार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी अभांशु शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी कैलाश चंद सैनी, लैब टेक्नीशियन नेहा अधिकारी, फार्मासिस्ट अनुराग यादव, ड्राइवर प्रीतम सिंह ने भी सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement