Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्वर्गीय चित्तरंजन राहा राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप और भाषा समर कैंप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हो गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

समारोह का एक भावुक क्षण तब आया जब विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान को याद किया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि सरकार ने किया।

Advertisement
Advertisement