Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-समत्र)। रुद्रपुर में पांच दिन पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। झगड़े की        सूचना पर 25 मई की रात रंपुरा चैकी में तैनात पुलिस कर्मी गणेश कुमार और पूरन वार्ड 24 स्थित सत्ता चैक गए थे। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही गणेश जख्मी हो गया था। पुलिस ने छह नामजद सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।
     एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 मई की रात मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार गेट नंबर दो के मोड़ से सोनू कोली उर्फ खतम, दीपक कोली उर्फ टांडा निवासी वार्ड 24 रंपुरा और दो नाबालिगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर सोनू के दाहिने हाथ में बंधे सपोर्टर के अंदर रखा लोडेड 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ था। दीपक कोली के कब्जे से 0.38 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ था। सभी आरोपियों ने बताया कि वह 25 मई की रात सत्ता चैक पर खड़े थे। इसी बीच चीता पुलिस ने उनको खदेड़ा था, जिस पर उन्होंने पथराव कर दिया था। एसएचओ ने बताया कि दीपक और सोनू को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। दो बाल अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सोनू पर दर्ज हैं 12 केस
    पुलिसकर्मियों पर पथराव के मामले में शामिल आरोपी सोनू खतम बेहद शातिर है। वह रंपुरा क्षेत्र में गुंडागर्दी से वर्चस्व कायम करना चाहता है। महज 28 साल की उम्र में ही सोनू पर 12 केस दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने सोनू पर गुंडा एक्ट लगाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज रखी है।

Advertisement
Advertisement