Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया आह्वान

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

संपादक सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू

9917322413

पुराने कार्यकर्ता को टिकट न मिलने पर बगावत करने को तैयार भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व चेयरमैन अंजू भुड्ढी ने की चुनाव लड़ने की घोषणा

भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी के चलते क्या नगर पालिका गदरपुर की सीट  पर फिर लहराएगा निर्दलीयों का परचम

गदरपुर( संवाद सूत्र) उत्तराखंड में चल रहे निकाय चुनाव में गदरपुर में एक नया मोड़ उस समय आ गया जब पूर्व चेयरमैन अंजू भुड्ढी ने भी गदरपुर से पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी आपको बता दें कि निकाय चुनाव में हुए टिकट के बंटवारों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभासद पर भाजपा ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए दाव खेला था जिसके चलते बरसों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे प्रत्याशियों में नाराजगी देखने को मिली थी  उसी टिकट वितरण से नाराज होकर आवास विकास की रहने वाली अंजू भुड्ढी ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है आपको बता दें कि अंजू भुड्ढी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रही है और बरसों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करती आ रही है अंजू भुड्ढी के पति राकेश भुड्ढी  ने बताया कि वह निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं हालांकि वह किस दल से चुनाव लड़ेंगी या निर्दलीय ही चुनाव मैदान में आएंगी अभी इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन एक बात तो सच है अंजू भुड्ढी के चुनाव मैदान में आने से गदरपुर की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है क्या अंजू भुड्ढी भाजपा से बगावत करके चुनाव जीतने में कामयाब हो पाएंगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।