Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बीजेपी प्रत्याशी मिंटू के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, भारी सख्या में समर्थक मौजूद

गदरपुर। पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारी काफी तेजी से चल रही है, बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। लोगों के दिलों में राज करने वाला, सुख-दुख में हमेशा कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े होने वाला एवं शहर में 108 कहलाने वाला मनोज गुंबर मिंटू को बीजेपी आला कमान ने चेयरमैन पद के लिए टिकट दी है।

शनिवार को बीजेपी नेताओ एवम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गूलरभोज रोड निकट डॉक्टर राजकुमार जी के घर के निकट पंडित बाबू शर्मा जी के द्वारा हवन यज्ञ कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से हमारा प्रत्याशी जो हमेशा सबके साथ खड़ा रहता है हमे उसे भारी मतों से विजय बनाने हेतु हम सब कार्यकर्ताओ को अपनी पूरी ताकत के साथ लगना होगा।

आगामी महीने में संपन्न होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है, बल्कि शहर में रहने वाले लोगों के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है, लोगों की हृदय की धड़कन मिंटू को चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाना है, को हम सब मिलकर पूरा करेगे।

इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि एक बार सेवा का मौका अवश्य दें, जिससे शहर विकास की राह पर दौड़ पड़ेगा।

इस दौरान भारी सख्या भाजपा नेता, कार्यकर्ताओ सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।