Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूलरभोज। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारो के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी के बाद बीजेपी के नाराज दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

     गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सतीश चुघ अपनी पूरी आस लगाएं बैठे थे कि हाइ कमान बीजेपी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उन्हें टिकट सौंपेगी, परंतु टिकट के नाम घोषित होने पर उनका नाम न आने पर नाराज़गी जताते हुए पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे भाजपा की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

   आपको बताते चले कि गूलरभोज नगर पंचायत में वार्ड नंबर 2 से सतीश चुघ पूर्व में सभासद रहे हैं एवं वर्तमान में बीजेपी मंडल के महामंत्री हैं। बीजेपी को उच्च स्तर पर लाने के लिए उनका एवं उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। सतीश चुघ को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी से टिकट न मिलने पर बीजेपी के दर्जनों सभासदों ने बीजेपी को त्यागपत्र सौंपकर पार्टी के खिलाफ सतीश चुघ के साथ मिलकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

 बता दें सतीश चुघ खुद बीजेपी के एक लोकप्रिय प्रबल नेता माने जाते हैं, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा को काफी असर पड़ सकता हैं। 

   चुघ ने अपने-अपने क्षेत्रों के साथ अन्य में भी अच्छी पकड़ बनाई है, लेकिन बगावत के कारण भाजपा की राह आसान नहीं है. मैदान में उतरने से भाजपा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।