Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूद्रपुर (संवाद सूत्र)। कुमाऊं एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सूचना के आधार पर चंपावत के देवीधुरा से भारी मात्रा में चरस के साथ पूर्व बीडीसी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लाखों कीमत की चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

रविवार को खुलासा करते हुए एसटीएफ सीओ सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात्रि को एएनटीएफ प्रभारी पावन स्वरूप को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय स्तर पर चरस की सप्लाई करने का सरगना चंपावत के देवीधुरा इलाके में देखा गया है। सूचना के आधार पर तत्काल एएनटीएफ की टीम चंपावत को रवाना हुई और सुरागरसी व पतरसी के आधार पर डिग्री कॉलेज तिराहा देवीधुरा इलाके से ग्राम सुरंग थाना खनस्यूं नैनीताल निवासी राजेंद्र सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.479 किलोग्राम चरस बरामद की है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी ओखलकांडा ब्लॉक का पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है और पिछले कई सालों से तराई भावर के अलावा बाहरी राज्यों को चरस की सप्लाई करता है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी है। जिसके बाद एएनटीएफ की पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

You missed