Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट – सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 17 दिनों से टनल में फसे 41 मजदूरों के सकुशल निकलने की खुशी में बुध बाज़ार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर  में अरदास करा कर प्रसाद वितरण किया गया।

   इस दौरान गुंजन सुखीजा ने इस ऐतिहासिक कार्य की सफलता के लिए देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिंह के साथ-साथ शासन प्रशासन एनडीआरएफ एसडीआरएफ की प्रयासों की सराहना करते हुए तहे दिल से बधाई दी।   

   कार्यक्रम में पंडित विजय शास्त्री, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, बीजेपी नेता राजेश गुंबर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, अभिषेक वर्मा, पंकज सेतिया, परमजीत सिंह पम्मा, निपुण गगनेजा,अमित सेतिया, सूरजभान गुप्ता, हैप्पी चंद्रा, हरीश रल्हन, मयंक चुघ, विजय अनेजा, ज्योतिराज अरोरा, कुलवीरी चौधरी, पूनम ग्रोवर, राजबाला चौहान, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement