Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

संपादक सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू 9917322413

नशे के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरते हुए क्षेत्र को इससे मुक्त करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने विधायक अरविंद पांडे के नशा मुक्ति अभियान का समर्थन किया। साथ ही केंद्र सरकार से नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। शुक्रवार को कुल्हा रोड चक्की मोड स्थित सैनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक परिषद के सदस्य सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की (सेनि.) ने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। के मकड़जाल में फंसते जा रहे युवाओं को नहीं रोका गया तो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र को नशा मुक्तकरने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक के जिला अध्यक्ष .मेजर नंदन सिंह कोश्यारी (सेनि.) ने कहा कि नशे करोबारियों के खिलाफ मौजूदा कानून नाकाफी है। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन धन सिंह कोरंगा (सेनि.) ने की। इस दौरान Reply पांगती, हिम्मत सिंह कुवर, गोपाल ठठोला, गोविंद चौहान, राजेंद्र पानू धीरज कार्की महेश दानू आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement