Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। स्कूल बसों से हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए परिवर्तन अधिकारी रुद्रपुर की एक टीम गदरपुर पहुंची और स्कूल बसों को चेक किया।

Advertisement
Advertisement

   टीम ने गदरपुर में एसएस पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी’ स्कूल और रेड रोज कान्वेंट स्कूल की बसों को चेक किया। शुक्रवार को परिवर्तन अधिकारी रुद्रपुर से आए आनंद प्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ गदरपुर पहुंचे और स्कूल बसों का निरीक्षण किया शुक्रवार को रेड रोज स्कूल के बाहर बसों को चेक किया और बताया कि कुछ बसों में खामियां मिली है जैसे फायर सिलेंडर ना होना, फर्स्ट एड बॉक्स किट ना होना,बस में कैमरा ना होना और कुछ बसों की फिटनेस नही है यह सब नोट करके अपने उच्च अधिकारियों को भेज दिया है वहां से जो भी निर्देश आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

              इस दौरान आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को बताकर बसों की चेकिंग की गई है और स्कूल प्रबंधक को भी बता दिया गया है कि स्कूल में चलने वाली बसों के मानकों को पूरा किया जाए टीम के गदरपुर पहुंचते ही बस चालकों में हड़कंप मच गया अधिकारी द्वारा स्कूल बस में मिली अनियमिताओं के बारे में पूछने पर जल्द ही कमियों को पूरा करने की बात बस चालक कहते नजर आए।

Advertisement
Advertisement