Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (सूवि)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद उधमसिंह नगर गवतर्ष से प्रदेश में लगातार प्रथम पायदान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अक्टूबर माह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद उधमसिंह नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने चालू वित्तीय वर्ष में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम आने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुये वर्षभर बीस कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि सूत्रीय कार्यक्रम के 42 मदो में जनपद 32 कार्यक्रमो में ए श्रेणी, 09 कार्यक्रमों में बी श्रेणी व 01 कार्यक्रमों में सी श्रेणी प्राप्त की है। उन्होनेे सभी अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिये है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश के 13 जनपदो में उधमसिंह नगर प्रथम, देहरादून द्वितीय व नैनीताल जनपद तृतीय स्थान पर रहा।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।