Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो व सीसी टीवी कैमरों को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द रखी जाये तथा सीसी टीवी कैमरे के स्टोरेज ब्रेकअप पर भी नजर रखे।
निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement