Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सीआईएसएफ जवान पर हुआ जानलेवा हमला

संवाद सूत्र कृष्ण वार्ता उत्तराखंड

उधम सिंह नगर। सीआईएसएफ जवान पर अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवराजपुर पट्टी गांव निवासी युवक ने दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अरविंद कुमार 29 अगस्त की रात को किसी कार्य से घर से जसपुर आया था। रात करीब दो बजे उसका फोन आया कि एक अज्ञात युवक ने उस पर धारदार हथियार से गले व पेट पर हमला कर दिया है।

सूचना पाकर वह लोग घटनास्थल सुभाष चौक पहुंचे, तो देखा कि उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना थाना कोतवाली को दी। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।<युवक ने बताया कि उसका भाई अरविंद कुमारसीआईएसफ में गार्ड है और इन दिनों वह आंध्रप्रदेश में एयरपोर्ट पर तैनात है। एसआई कीपरीक्षा देने के लिए छुट्टी लेकर आया था।कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर केआधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले कीजांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement