![](https://krishnavarta.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-28-at-6.05.51-PM.jpeg)
(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 06-06–2024 को थाना पुलिस टीम द्वारा दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम तथा संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन व चैकिंग मादक पदार्थ करते हुए मुखविर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत मजरा मरदान चौराहा सकैनिया के पास से अभियुक्त मलूक सिंह पुत्र चानन सिंह निवासी ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 70 वर्ष दो 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा *FIR NO- 184/ 2024 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जसबीर सिंह चौहान, उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार, कानि0 642 इरशाद उल्ला, रिक्रूट कानि0 अमन दुगताल, रिक्रूट कानि0 जयप्रकाश,रिक्रूट कानि0 सूरज अधिकारी मौजूद रहे।
![](https://krishnavarta.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0050.jpg)
![](https://krishnavarta.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-18-19-50-57-87_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f.jpg)