Spread the love

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.06.2024 को तेजाफौजा गूलरभोज रोड, थाना गदरपुर से एक व्यक्ति *मक्खन सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी वार्ड नं0 05 तेजा फौजा थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 62* वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी के अन्दर महमूला 6.22 ग्राम शुद्व स्मैक मय पन्नी सहित वजन 9.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर उक्त व्यक्ति को विधिनुसार प्रातः 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे अभियुक्त के विरुद्ध *FIR NO. 181/2023 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

   पुलिस टीम में  जसवीर चौहान थानाध्यक्ष गदरपुर, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कानि0 717 ललिता प्रसाद , रिक्रूट आरक्षी 180 सूरज अधिकारी  रिक्रूट, आरक्षी 131 अमन दुग्ताल,  म0 कानि0 89 पार्वती गोस्वामी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!