Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
देशभर में बढ़ती महंगा को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून। देशभर में आसमान छूती महंगाई को लेकर कांग्रेस का जनाक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही जगह-जगह पुतला दहन कर विरोध जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदेश भर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी क्रम में देहरादून में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कार्यकर्ता ऐश्ले हॉल चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने भाजपा का पुतला दहन किया। कायकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर जल्द लगाम लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकार की नीतियों से बिजली, पानी और पढ़ाई मंहगी तथा शराब सस्ती : यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई की मार से आज हर घर परेशान है। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल और दाल-आटा-तेल जैसी दैनिक उपयोगी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर सरकार ने महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा

गुरु रामदास प्रॉपर्टी हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें ( 9917322413)
Advertisement