


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम खेल और पर्यटन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की मौजूदगी को लेकर होती रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडे के बीच आत्मीय संवाद, सहजता और बेहतर समन्वय की झलक तस्वीरों में साफ दिखाई दी। लंबे समय से दोनों नेताओं के संबंधों को लेकर लगाए जा रहे तमाम राजनीतिक कयासों और चर्चाओं के बीच यह मुलाकात कई संदेश छोड़ गई।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गदरपुर से सामने आई तस्वीरें भाजपा संगठन और सरकार के भीतर मजबूत तालमेल तथा एकजुटता का संकेत देती हैं। क्षेत्र के विकास, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडे की साझा प्रतिबद्धता भी इस दौरान साफ नजर आई।
तस्वीरें अक्सर शब्दों से ज्यादा प्रभाव छोड़ती हैं और गदरपुर से सामने आई इन तस्वीरों ने यह संदेश देने का काम किया कि विकास और जनसेवा के मुद्दों पर भाजपा नेतृत्व पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। यही वजह है कि यह मुलाकात अब पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
