Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
महाराष्ट्र में भाजपा की जीत एवं केदारनाथ में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रिपोर्टर सागर धमीजा

गदरपुर । महाराष्ट्र में भाजपा की जीत एवं केदारनाथ में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश  के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल एवं महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर व मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी व्यक्त की। गुंजन सुखीजा ने कहा कि” यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने भाजपा के हर संकल्प को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया व देवतुल्य जनता की जीत है जो भाजपा नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास बनाए हुए हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल मार्गदर्शन में हम सभी विकास के साथ साथ अंत्योदय के संकल्प हेतु दृढ़ संकल्पित हैं”। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करने के साथ जमकर आतिशबाजी की।

Advertisement
Advertisement