Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने ममता मर्तोलिया को सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


गदरपुर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दिलीप नगर में भाजपा कार्यकर्ता श्री गंगा सिंह मर्तोलिया के निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनकी सुपुत्री ममता मर्तोलिया  को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ममता मर्तोलिया ने प्रतिष्ठित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की परीक्षा में उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।ममता मर्तोलिया ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एस० एस० बी० (SSB) में उत्तराखंड टॉपर बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने ममता मर्तोलिया को यह सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
गुंजन सुखीजा ने कहा, “ममता की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी लगन और समर्पण हमारी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल को सही मायने में चरितार्थ करती है। वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
उन्होंने  कहा कि “गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की एक बेटी का राज्य स्तर पर प्रथम आना यह दर्शाता है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने इस दौरान गंगा सिंह मर्तोलिया  और उनके पूरे परिवार की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि उनके सहयोग और प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने ममता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्र की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देंगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने ममता मर्तोलिया को सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी
Advertisement
Advertisement