Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी पर गदरपुर में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति पूजन कार्यक्रम, 101 कन्याओं का हुआ पूजन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार गदरपुर महिला मोर्चा द्वारा शक्ति पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चे के प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित शक्ति पूजन एवं कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत गदरपुर मंडल महिला मोर्चा ने सिनेमा रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में यह आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में

रामनवमी पर गदरपुर में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति पूजन कार्यक्रम, 101 कन्याओं का हुआ पूजन

महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत 101 कन्याओं के पूजन के साथ हुई। इसके उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन कर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक अंजू भुडडी ने श्री रामनवमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और इसी भावना के साथ कन्या पूजन को शक्ति पूजन के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य रेखा कंबोज ने भी कन्याओं का पूजन किया और इस आयोजन के लिए महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम ग्रोवर ने सभी कन्याओं एवं मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मनी ठाकुर, शिल्पी गुप्ता, सुधा ठाकुर, सुमन चौहान, मोनिका चौहान, कलावती सैनी, माया देवी, अनीता कश्यप, लता भट्ट, देवी पूनम देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय अरोड़ा, कविता गुप्ता, संजीव शर्मा, संचित ढींगरा, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement