Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा नेता ने गोली मारकर करी आत्महत्या।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)


काशीपुर में आज प्रतिष्ठित कारोबारी और पूर्व भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आज सुबह-काशीपुर की इस दुखद घटना से लोग सकते में हैं।

आपको बताते कि गिरीताल निवासी 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और शहर के प्रसिद्ध मैंथा कारोबारी थे। आज उन्हें अपने कारोबारी छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ किसी काम से  देहरादून जाना था। सुबह उठकर दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। थोड़ी देर बाद जब उदित ने दीपक के बच्चों से उसके बारे में पूछा तो दीपक अंदर नहीं थे। दीपक को ढूंढते हुए जब उदित बाहर आया तो लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव वहां पड़ा हुआ था। दीपक दो भाइयों में बड़े थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कारोबारी दीपक अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है।

Advertisement
Advertisement