Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड में बीजेपी ने मेयर, नगर पंचायत और पालिकाध्यक्ष प्रत्याशियों की टिकट की फाइनल



दे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पंचायत, पालिका के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार शाम प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव उम्मीदवारों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली और प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement