Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी मामले में पति-पत्नी वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामील करते हुए दिनांक 02 अप्रैल 2026 को एक महिला सहित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रतिभा शर्मा पत्नी आदेश शर्मा तथा आदेश शर्मा पुत्र तुलसी राम, निवासी जी-8, ग्राउंड फ्लोर, सरयू अपार्टमेंट, बी-196, कालिंदी, सामिया लेक सिटी, रुद्रपुर शामिल हैं।
दोनों के विरुद्ध केस संख्या 5208/2019 में धारा 420, 406, 408 एवं 120-बी भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श संजय पाठक के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी महतोष), कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल कुन्दन सिंह एवं महिला कांस्टेबल गायत्री कार्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

Advertisement
Advertisement