Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड में बड़ा हादसा… कार नदी में समाई, एक ही परिवार के चार लोग लापता
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

तेज बहाव और दुर्गम स्थल के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें, तलाशी अभियान जारी

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीनगर के देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें एक महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी चार लोग अब भी लापता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग श्रीकोट क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अलकनंदा नदी का तेज बहाव और क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियां रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है और इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

अब तक लापता चार लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन का तलाशी अभियान लगातार जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शेष लोगों का भी सुराग मिल जाएगा।

गुरु रामदास प्रॉपर्टी दुकान मकान बेचने में खरीदने के लिए संपर्क करें 9917322413 सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू

Advertisement