Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर दिनेशपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दिनेशपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण तथा परिवार नियोजन के महत्व पर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है और पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी नागरिकों को सरकार की परिवार नियोजन संबंधी योजनाओं का लाभ उठाकर जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करना चाहिए।
शिविर के दौरान नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100, बाल विवाह निषेध, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, प्लास्टिक प्रतिबंध तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर सहित लगभग 45 लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टीम संख्या-09 के पीएलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार, इल्मा बी एवं रामपाल मौजूद रहे। तहसील गदरपुर से पीएलवी संगीता सरदार ने कार्यक्रम का संचालन एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की। Akhbar mein lagani hai


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!