Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने एवं आमजन को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में 11 जुलाई से 28 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा / जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशानुसार अभियान का शुभारंभ जनपद के सभी विकासखंडों में 11 जुलाई से किया गया।

   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” रखी गई है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतर रखने, मातृ स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के आधुनिक एवं सुरक्षित साधनों के महत्व की जानकारी दी।

स्वास्थ्य परिवार काउंसलर सुश्री किरण जोशी ने आधुनिक गर्भनिरोधक इम्प्लांट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन वर्ष तक प्रभावी एवं सुरक्षित गर्भनिरोधक विकल्प है।

डॉ. विकास सचान ने परिवार नियोजन के अन्य साधनों जैसे कंडोम एवं अंतरा इंजेक्शन के उपयोग एवं लाभों की जानकारी दी। वहीं डॉ. रेखा, महिला चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), ने कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन एवं आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों (Emergency Contraceptive Pills) के सही एवं सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखना माँ एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उचित अंतराल से माँ स्वस्थ रहती है तथा बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है।

डॉ. कल्पना पांडे, महिला चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), ने विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों के सही उपयोग, उपयुक्त समय एवं परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में एचबीवी श्रीमती शशिकला, बीएचडब्ल्यू श्रीमती सीमा रानी, श्रीमती राधा मिगलानी (काउंसलर, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!