Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने संभावित खूनी गैंगवार की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी को घायल कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो अन्य शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कांबिंग और दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद हथियारों और अन्य सामान के संबंध में जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!