


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर । अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कंबोज धर्मशाला में आयोजित बैठक में आशा सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर देहरादून कूच भी किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता संघ की गदरपुर अध्यक्ष काजल मिस्त्री ने की, जबकि जिला अध्यक्ष ममता पानू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक आशा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन उन्हें आज भी सम्मानजनक सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल पाए हैं। जिला अध्यक्ष मोहन पानू ने कहा 60 साल के बाद₹ 5000 पेंशन और 10 लाख रुपए सरकार एक आशा कार्यकर्ता को दे
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आशा कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान जिला सचिव कुलविंदर कौर, माया देवी, अनिता अन्ना, सरिता कश्यप, तारा भट्ट, हेमा बिष्ट, कल्पना विश्वास, नीरू अरोरा, माया देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
