
9917322413
अक़ील रज़ा की पत्नी ने वार्ड 10 से ठोकी दावेदारी
गदरपुर। निकाय चुनाव का बिगुल बस्ती ही निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड न.10 आज़ादनगर गदरपुर से समाजसेवी अक़ील रज़ा की पत्नी श्रीमती मुनीबा अहमद ने सभासद पद की दावेदारी पेश कर दी है। बता दें मुनीबा अहमद शिक्षित युवा उम्मीदवार के रूप में वार्ड की जनता के बीच पहुँचेंगी। मुनीबा ने एम एस सी ओनर और वर्तमान में मैथेमैटिक्स से पी एच डी की पढ़ाई कर रही हैं। उनके शौहर अकील रज़ा ने बताया कि वार्ड में सभी धर्म के लोग आपसी सौहार्द के साथ निवास कर रहे हैं और वार्ड वासियों के कहने पर ही रज़ा ने पर्यवेक्षक के सामने अपनी पत्नी मुनीबा की चुनावी दावेदारी पेश की हैं। उन्होंने कहा कि मेरा वार्ड मेरा परिवार है और परिवार जो निर्णय लेगा मुझे स्वीकार होगा। आपको बता दे कि पिछले कई वर्षों से अकील रज़ा समाज सेवा कर रहे हैं जिसके चलते वह वार्ड वसियों की पसंद बनते जा रहे हैं। उनकेपरिवार ने लंबे समय से कॉंग्रेस पार्टी की सेवा की है। उधर अक़ील रज़ा ने कांग्रेस के प्रभारी रणजीत सिंह रावत और ज़िलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के समक्ष सभासद पद हेतु अपनी पत्नी मुनीबा अहमद का आवेदन किया।








