Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर पुलिस ने श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार गदरपुर में स्क्रैप व्यापारी को सत्यापन कराना जरूरी
रिपोर्टर सागर धमीजा
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

गदरपुर 24/09/2024 को थानाध्यक्ष गदरपुर द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिहनगर के आदेशानुसार थाना हाजा पर कस्बा प्रभारियो व हल्का प्रभारियो की मौजूदगी में थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्क्रैप व्यापारियो की एक गोष्ठी आयोजित की गई।

उक्त गोष्ठी में थानाध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित स्क्रैप व्यापारियो को उच्चाधिकारियो द्वारा जारी आदेश-निर्देशो से अवगत कराते हुए बताया गया की 1-प्रत्येक स्क्रैप व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत सभी व्यक्तियो का पुलिस सत्यापन करना सुनिश्चित करेगे

2-अपने प्रतिष्ठान पर प्रत्येक दशा में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करते हुए कैमेरो को थाना हाजा से लिकं कराया जाना सुनिश्चित करेगे

3-किसी सदिग्ध व्यक्ति द्वारा माल (बिजली मोटर, लोहे से सम्बन्धित वस्तुऐ, वाहन के कलपुर्जे आदि) बेचे जाने पर इसकी सूचना तुरन्त थाना पुलिस को देगे

4- अपने प्रतिष्ठान पर खरीदे गये व बेचे गये स्क्रैप का एक रजिस्टर तैयार करेगे । जिसमे खरीदे गये माल व बेचे गये माल का सम्पूर्ण विवरण अंकित करना सुनिश्चित करेगे
Advertisement
Advertisement