Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा वितरण किया 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के साथ हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया

    इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक हाईकोर्ट वरिष्ठ अभिवक्ता बिन्देश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के एक सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा धर्महित समाजहित भारतहित में कार्य करते रहेंगे इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरव गाथा को लिखा है उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा जिससे हम भारतीय अपनी देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा वितरण किया 

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह, रौतेला विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट वरिष्ठ अभिवक्ता बिन्देश गुप्ता, कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, वैश्य महासभा अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, महामंत्री तनुज गुप्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी जीतेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रधानाचार्या कमला शैल उप प्रधानाचार्या कल्पना जोशी, अध्यापिका मोहिता कांडपाल, बीना अधिकारी, गुरशरन कौर ने अहम योगदान दिया।

   इस दौरान तिरंगा वितरण करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगिता बनोला, प्रीती आर्या, पूर्णिमा रजवार, पूजा जोशी, अमन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, संदीप यादव, गौरव भट्ट, बरखा शर्मा, एकता पाण्डेय, काजल आर्या, सुशील राय, पंकज कोहली, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, मुकेश बिष्ट, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement