Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
खबर(उत्तराखंड)स्कूटी डिवाइड से टकराई युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।।
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

संपादक सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू 9917322413

(उत्तराखंड)स्कूटी डिवाइड से टकराई युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।।
उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं गुरुवार को
कोतवाली पटेलनगर देहरादून में हुए एक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को सुबह 02:45 के लगभग एक व्यक्ति अभिषेक सहगल उम्र 42 वर्ष पुत्र किशन लाल सहगल निवासी शक्ति विहार माजरा अपनी स्कूटी से मोहब्बेवाला से आईएसबीटी की तरफ आ रहा था, ट्रांसपोर्ट नगर के पास MDDA फ्लैट्स के सामने उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से प्रकाश दीप अस्पताल माजरा देहरादून ले जाया गयाl जहाँ उपचार के दौरान अभिषेक सहगल की मृत्यु हो गई।उत्तराखंड पर्यटक स्थल
एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अस्पताल में पहुंचकर युवक का उपचार करने वाले डॉक्टर से वार्ता कर मृत्यु के कारणों की जानकारी ली गयी। प्राथमिक जांच में अभिषेक सहगल द्वारा गले में पहने हुए नायलॉन के काले धागे के एक्सीडेंट के समय कही फसने तथा उससे मृतक अभिषेक की श्वास नली कटना तथा उससे अत्यधिक रक्त बहने के कारण मृत्यु होना प्रकाश में आया है। चिकित्सकों द्वारा भी नायलॉन के धागे से श्वास नली कटने की पुष्टि की गई तथा नायलॉन का धागा घाव में अंदर फॅसा होना बतायाl पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई l
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की स्कूटी के डिवाइडर का टकराने की भी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है।
मौके पर मृतक की क्षतिग्रस्त स्कूटी तथा चश्मदीद गवाहों द्वारा भी घटना के बारे में पुष्टि की गई l मृतक ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता था।
Advertisement
Advertisement