Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (संवाद सूत्र) पुलिस टीम ने जनपद में विभिन्न क्षेत्रो के पीड़ित लोगों को उनका मोबाईल लौटाकर राहत दिलायी है। सोमवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मोबाईल फोन बरामदगी का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे।

   पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को जिस कम में एस० ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपूर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी। एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी।

  पुलिस टीम –निरीक्षक भारत सिंह प्रभारी एस०ओ०जी० जनपद उधमसिंह नगर, उ0नि0 विकास चौधरी, उ०नि० मनोज धौनी, हे०कानि० भुवन पाण्डे, कानि० खीम सिंह, हे० कानि० विनय यादव,कानि० विरेन्द्र रावत, कानि० गोकुल टम्टा, कानि० मोहन बोरा, कानि० राजेन्द्र कश्यप, कानि० नीरज भोज, कानि० प्रदीप, बानि० गणेश पाण्डे, कानि० ललित कुमार, कानि० भूपेन्द्र आर्य, कानि० पंकज विनवाल,नानि० कैलाश तोमक्याल, कानि० कुलदीप सिंह, कानि० दीपक कठेत, कानि० दीवान बोरा रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।