कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
संवाद सूत्र बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु जो अभ्यर्थी पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित हेतु भी पद आरक्षित किये गये थे। उन अभ्यर्थियों ने तत्समय अभ्यर्थियों के लिए पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित के पद के लिए दावा किये जाने हेतु पृथक से लिंक नहीं खोले थे उन्हें एक और मौका देते हुए संशोधित लिंक पुनः एक बार के लिए दिनांक 05.12.2024 से दिनांक 10.12.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे) तक खोला जा रहा है।








