Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रिपोर्टर सागर धमीजा

गदरपुर। क्षेत्र में गौशाला बनाने के लिए करीब पाँच करोड़ बारह लाख पिचहत्तर हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, बता दे कि क्षेत्र में गौशाला बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी जिसके लिए जमीन तो उपलब्ध हो गई है लेकिन धनराशि नही मिल पा रही थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासो से 51275000 रुपये की धनराशि सरकार द्वारा गौशाला निर्माण के लिये स्वीकृत कर दी गई है, जिससे सड़कों पर घूम रही गौवंशीय को आसरा मिल सकेगा। गौशाला के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर विगत देर सायं भाजपा मंडल अध्यक्ष  के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा कहा गया कि गौशाला का निर्माण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी, जनता की समस्या उनके लिए सर्वपरि है और वह उसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदित कि जब से गुंजन सुखीजा भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष बने हैं तब से जिले में एक के बाद एक विकास कार्य हो रहें हैं बताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री जी के बहुत करीबी माने जाते हैं  सुखीजा जिसका फायदा पूरे काशीपुर जिले को मिल रहा है, यहीं नही गदरपुर क्षेत्र तब से जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ मिलकर क्षेत्र के लिये एक के बाद एक विकास कार्य करवाये जा रहे हैं चाहे वह क्षेत्र का सौन्दर्यकरण हो, चाहे सड़को का निर्माण कार्य या फिर गौशाला निर्माण। आपको बता दे कि  गोशाला के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मंडल अध्यक्ष  द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का आभार जताया है। इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जेटली, महांमत्री अभिषेक वर्मा, विनोद बजाज, जीवन जोशी, विनोद चुघ, वकुल अरोरा, परमजीत सिंह पम्मा, अश्वनी कुमार, संतोष श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, अंकित गगनेजा, आकाश कोचर, अंकित मदान, सुभाष खुराना, संदीप कंबोज, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, रेनू बिष्ट आदि शामिल रहे

Advertisement
Advertisement