Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रफ्तार का कहर… हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के जौलीग्रांट के पास हाईवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के जौलीग्रांट में हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट और अठुरवाला निवासी 65 वर्षीय गणपति के रूप में हुई है। दोनों शवों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement