Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड : केदारनाथ में खिला कमल, 5,099 वोटों से जीती आशा नौटियाल

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(संपादक सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू 9917322413,,)

उत्तराखंड : केदारनाथ में खिला कमल, 5,099 वोटों से जीती आशा नौटियालउत्तराखंड : केदारनाथ में खिला कमल, 5,099 वोटों से जीती आशा नौटियाल


– केदारनाथ (संवाद सूत्र)उपचुनाव के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। 13 वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 23,310 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 18,031 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान 9,266 वोट मिले हैं। बता दें कि आशा नौटियाल 5,099 वोट से जीत गयी हैं।


उत्‍तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था। बीजेपी प्रत्‍याशी आशा नौटियाल चुनाव लगभग जीत गई हैं। ऐलान होना बाकी है। कुछ ही देर में आशा नौटियाल के जीत का ऐलान कर दिया जाएगा। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्‍याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisement
Advertisement