Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्टर- सागर धमीजा 9837877981)

गदरपुर । सकैनिया में लगने वाले बाजार से सब्जी लेकर जा रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार कार से टक्कर होने पर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले जाते हुए उपचार के दौरान मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेवक्ता निवासी कश्मीर चंद (46) मंगलवार बाजार सकैनिया से सब्जी लेकर अपने घर ग्राम बेवक्ता थाना मिलक खानम रामपुर जा रहा था रात्रि लगभग 7:00 बजे के आसपास जब वह पीएचसी सकैनिया गन्ना तोल केंद्र के पास पहुंचा तो मिलक खानम की तरफ से गदरपुर को आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल होकर सड़क किनारे गिर गए, राहगीरों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचाया गया । गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया इधर कार चालक ने कार संख्या यूके 18 बी 5017 कार दौड़ा कर भागने का प्रयास किया परंतु मजरा शीला के पास कार का टायर फटने पर वह रिम पर ही कार दौड़ते हुए फरार हो रहा था वही सिनेमा रोड के पास लोगों द्वारा द्वारा उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया गया वहीं पुलिस ने दो कार सवारों को हिरासत में लिया है इधर पुलिस ने मृतक कश्मीर चंद के शव को पोस्टमार्टम हेतु रुद्रपुर जिला अस्पताल भिजवाया। वह अपने पीछे पत्नी श्यामो देवी और दो बेटों के परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Advertisement
Advertisement