जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल : मनोज गुम्बर मिंटू
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर के वेलविश पॉली क्लीनिक में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर के आयोजन को जनहित में एक सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों की प्रशंसा की।

पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने शिविर के आयोजन के लिए डॉ. पुष्पेन्द्र कश्यप, उनकी धर्मपत्नी डॉ. योगिता कश्यप, समस्त चिकित्सक टीम एवं भारतीय बजरंग दल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना पुण्य एवं जनसेवा का कार्य है।
उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलता है। सामाजिक संस्थाओं और चिकित्सकों द्वारा जनहित में किए जाने वाले इस प्रकार के प्रयास समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
पालिकाध्यक्ष ने शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा भमजूद रहे









