Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
एसडीएम ने किया छठ घाट का निरीक्षण कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

गदरपुर। छठ पर्व त्यौहार से पूर्व हो रही तैयारी को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गूलरभोज रोड स्थित छठ घाट का पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश समेत सुरक्षा से सम्बंधित अन्य मानकों को पूरा कराने का निर्देश दिया।

एसडीएम आशिमा गोयल ने अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा एवं पालिका कर्मियों के साथ रेड रोज पब्लिक स्कूल के पास छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ घाट की सफाई और छठ घाटों का रंग-रोगन तुरंत किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए, कहा कि नगर पालिका और सिंचाई विभाग समय पूर्व छठ घाट में सफाई आदि का कार्य पूरा कर लें। चेतावनी दी कि यदि कार्यों में कोई कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिजेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement